Description
“पुस्तक परिचयबच्चा एक सफल व्यक्ति बने, जीवन के हर क्षेत्र में नाम कमाये और अपने सपनों को साकार करे, दुनिया के सभी माता-पिता की यही अभिलाषा होती है।उन्हीं अभिभावकों तथा माता-पिता के बच्चे जीवन में उन्नति करते हैं जो बच्चों को हमेशा सकारात्मक सोचने के लिए प्रेरित करते हैं और उनकी शिक्षा पर पर्याप्त ध्यान देते हैं। लेकिन इसके लिए माता-पिता को भी बहुत परिश्रम करने की जरूरत होती है। अतः अभिभावको तथा माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को अच्छे दिशा-निर्देश देने के तरीके ढूढ़ें। ऐसे दिशा-निर्देशों को इस पुस्तक मे सम्मिलित किया गया है जिससे बच्चे जीवन में उन्नति कर अपना भविष्य संवार सकें।”




